फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंजाब की सांस्कृतिक विरासत की जीवंत अभिव्यक्ति है पंजाबी भाषा

विज्ञापन
अशोक मार्ग सि्थत इंदिरा भवन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से संगोष्ठी हुई। इ
विज्ञापन
लखनऊ। अशोक मार्ग सि्थत इंदिरा भवन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से संगोष्ठी हुई। इसमें पंजाबी भाषा की उत्पत्ति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंजाबी सिर्फ भाषा नहीं, बल्कि पंजाब की सांस्कृतिक विरासत की जीवंत अभिव्यक्ति है। पंजाबी भाषा ने प्रेम, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को अभिव्यक्ति देने का कार्य किया है। वरिष्ठ पंजाबी विद्वान एवं लेखक नरेंद्र सिंह मोंगा, युवा पंजाबी विद्वान सरबजीत सिंह एवं पंजाबी विदुषी रनदीप कौर ने अपने-अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। अकादमी निदेशक कामता प्रसाद सिंह, अरविंद नारायण मिश्र, अजीत सिंह, त्रिलोक सिंह बहल आदि वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मीना सिंह, महेंद्र प्रताप वर्मा, श्री रवि यादव, अंजू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें