फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिर पर वार कर की गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Fri, 20 Sep 2024 06:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। बंथरा इलाके में सात सितंबर को खटोला गांव अवतार नगर कॉलोनी के पीछे मिला शव उन्नाव के सोहरामऊ गोड़वा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर हरीश चंद्र यादव (58) का था। सिर पर वार कर उनकी हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई।

अब 17 सितंबर को मृतक के बेटे सोनू यादव ने शक के आधार पर सरोजनीनगर के कल्ली निवासी अभिषेक, उनकी मां तारा और परिचित शंभू पर हत्या का केस बंथरा थाने में दर्ज कराया है। एडीसीपी साउथ राजेश यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि हरीश चंद्र दो सितंबर को घर से निकले थे। गांव के पूर्व प्रधान के पास 10 सितंबर को बंथरा पुलिस ने संपर्क कर शव मिलने की जानकारी दी थी। शव के पास से पुलिस को कीटनाशक गोली और कीपैड वाला मोबाइल फोन मिला था।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि मोबाइल से सारे नंबर डिलीट कर दिए गए थे। हरीश चंद्र अक्सर नामजद आरोपियों के घर जाते थे। दो सितंबर को उनके लापता होने के बाद परिजन चार सितंबर को आरोपी के घर गए थे। उन लोगों ने बताया था कि हरीश चंद्र दिल्ली अपने भाई के पास गए हैं। इतना कहकर घर का दरवाजा बंद कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें