फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच किलो के व्यावसायिक सिलिंडर के 10 रुपये बढ़े दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर सोमवार से 42 रुपये महंगा हो गया। इसकी नई कीमत 3236 रुपये है। हर महीने की पहली तारीख को कंपनियों की ओर से किए जाने वाले रेट रिवाइज के तहत यह बढ़ोतरी हुई है। उत्तर प्रदेश तेल उद्योग के समन्वयक संजय भंडारी ने बताया कि 19 किलो के एक्स्ट्रा तेज व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 42.50 रुपये बढ़े हैं। नई कीमत 3258.50 रुपये है। पांच किलो के सिलिंडर के 10 रुपये दाम बढ़े हैं। रिफिल सिलिंडर की नई कीमत 868 रुपये हो गई है। नैनो कट सिलिंडर के दाम 37.50 रुपये बढ़े हैं। नई कीमत 3384.50 रुपये है। 47.5 किलो के सिलिंडर के 105.50 रुपये दाम बढ़े हैं, जिससे नई कीमत 8085.50 रुपये हो गई है। 425 किलो का सिलिंडर 943 रुपये महंगा हुआ है। नई कीमत 72388.50 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें