फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विमान डायवर्ट, पांच घंटे तक बैठे रहे यात्रियों को नहीं मिला खान-पान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। मुंबई से वाराणसी जाने वाली अकासा एयर की उड़ान लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। यात्री करीब पांच घंटे तक विमान में ही रहे, लेकिन उन्हें किसी प्रकार का रिफ्रेशमेंट नहीं परोसा गया। यात्री ने विमानन कंपनी के खिलाफ डीजीसीए से शिकायत की है। यात्री ऋषभ ने बताया कि उन्होंने अकासा एयर की क्यूपी-1498 से मुंबई से वाराणसी के लिए टिकट बुक कराया था। दोपहर 1:10 बजे की जगह फ्लाइट 2:05 बजे टेकऑफ हुई। इसके बाद करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक वे विमान में ही रहे। वाराणसी में खराब मौसम के कारण विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों को रिफ्रेशमेंट परोसा जाना चाहिए था। अकासा एयर ने खेद जताते हुए माफी मांगी है। एयरलाइन ने कहा कि वे यात्री से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें