लखनऊ। राजधानी के सिंधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में संस्कृति मंत्रालय और पंख एक पहल फाउंडेशन की ओर से आयोजित दस दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ नृत्यांगना निधि श्रीवास्तव और गायिका नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रतिभागियों ने देवी गीत, कजरी, झूला और मेहंदी गीतों की प्रस्तुति दी। नृत्य में अनामिका यादव, दीपा श्रीवास्तव और अभय सिंह ने सहयोग किया, जबकि गायन में रेनू श्रीवास्तव और शिवानी मौर्य ने साथ दिया। कार्यशाला में करीब 50 प्रतिभागियों ने लोकगीत और लोकनृत्य की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण लिया। प्रधानाचार्य अनीता मैडम के साथ अविनाश सैनी, भरत मेहता, दीपक सोनकर आदि मौजूद रहे।