फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सवा चार करोड़ से चमाचम होंगी तीन सड़कें, 20 हजार लोगों की राह होगी आसान

Mon, 27 Feb 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोक निर्माण खंड द्वितीय के अंतर्गत आने वाली तीन सड़कों की जल्द सूरत बदलेगी। इसमें कोई सड़क आठ तो कोई 10 साल से बदहाल है। इससे करीब 20 हजार लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन

सतांव और राही ब्लॉक क्षेत्र के करीब 20 से ज्यादा गांवों को जोड़ने वाले बरुवा-टिकरा-खागीपुर सड़वा संपर्क मार्ग की लंबाई नौ किलोमीटर है। इससे करीब 10 हजार लोग आते-जाते हैं। बेहटा-पहुंरी मार्ग की लंबाई तीन किलोमीटर है। इससे करीब पांच हजार लोगों का आवागमन है। डलमऊ संपर्क मार्ग से भी रोजाना पांच हजार लोग गुजरते हैं। तीनों मार्ग काफी समय से बदहाल हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क बनवाने की मांग की।
ग्रामीण प्रमोद कुमार, माता बदल, रामकेस, अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि यह सड़कें खस्ताहाल होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत छात्र-छात्राओं को होती है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खंड द्वितीय के एक्सईएन प्रमोद कुमार राणा ने बताया कि सड़कों के नवीनीकरण के लिए सवा चार करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें