फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वंदेभारत से अयोध्या व गोरखपुर की राह आसान

Thu, 14 Mar 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वंदेभारत एक्सप्रेस 14 मार्च से नियमित चलने लगेगी। शनिवार को छोड़कर यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। इस ट्रेन के जरिये अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर का सफर आसान हो जाएगा। अभी तक इन स्टेशनों के लिए कोई सीधी रेल सेवा नहीं थी, जिससे यात्रियों को लखनऊ जाकर वहां से दूसरी ट्रेन तलाश करनी होती थी।
विज्ञापन


आठ कोच वाली वंदेभारत ट्रेन चलने से अयोध्या और गोरखपुर से रायबरेली जुड़ जाएगा। यह ट्रेन 500 किमी की दूरी तय करेगी। गोरखपुर और लखनऊ के बीच वंदेभारत ट्रेन पहले से चल रही थी, जिसका विस्तार करते हुए इसे प्रयागराज तक चलाने का फैसला लिया गया है। प्रयागराज से लखनऊ तक इस ट्रेन का ट्रायल 12 मार्च को लिया गया था।
अब इसे नियमित रूप से हफ्ते में छह दिन चलाने की हरी झंडी मिल गई है। गोरखपुर से सुबह 6.05 बजे चलने वाली यह गाड़ी दोपहर 1.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। प्रयागराज से 3.15 बजे चलने वाली यह गाड़ी रात 10.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से चलने पर दोपहर 11.46 बजे और प्रयागराज से चलने पर शाम 4.56 बजे रायबरेली पहुंचेगी। रायबरेली में दो मिनट का ठहराव होगा। रास्ते में बस्ती, अयोध्या धाम, लखनऊ में भी स्टॉपेज दिया गया है।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि वंदेभारत का 14 मार्च से नियमित संचालन शुरू होगा। समय सारिणी आ गई है। शनिवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी। वंदेभारत में सात कोच चेयरकार (सीसी), एक कोच एग्जिक्यूटिव चेयरकार (ईसी) होगा।

वंदेभारत ट्रेन की समय सारिणी
गाड़ी संख्या-22549 गोरखपुर-प्रयागराज
स्टेशन

आगमन
प्रस्थान
गोरखपुर
-

06.05
बस्ती

06.52
06.54
अयोध्या धाम
08.15
08.17
लखनऊ
10.20
10.35
रायबरेली
11.46
11.48
प्रयागराज
13.35
-
गाड़ी संख्या-22550 प्रयागराज-गोरखपुर
स्टेशन

आगमन
प्रस्थान
प्रयागराज
-

15.15
रायबरेली
16.56
16.58
लखनऊ
18.15
18.30
अयोध्या धाम
20.28
20.30
बस्ती

21.41
21.43
गोरखपुर
22.40
-
इनसेट
अयोध्या के लिए 930 रुपये किराया
चेयरकार में रायबरेली से अयोध्या के लिए 930 रुपये और गोरखपुर के लिए 1190 रुपये किराया होगा। एग्जिक्यूटिव चेयरकार के लिए अयोध्या का 1595 और गोरखपुर का 2125 रुपये किराया होगा। सीएमआई अवधेश कुमार ने बताया कि आरक्षण प्रणाली में वंदेभारत ट्रेन आ गई है, जिसमें दोनों तरफ की सीटों के लिए किराये भी दिख रहे हैं। अभी तक किसी ने यहां से आरक्षण नहीं कराया है। पूरी तरह वातानुकूलित वंदेभारत के जरिए अयोध्या, गोरखपुर तक का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें