फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पसमांदा समाज को सहानुभूति नहीं, समान अवसर चाहिए

विज्ञापन
लखनऊ सहकारिता भवन में पसमांदा मुस्लिम संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसा
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मंगलवार को सहकारिता भवन में आयोजित ‘पसमांदा मुस्लिम संवाद’ कार्यक्रम में कहा कि पसमांदा समाज को सहानुभूति नहीं, समान अवसर चाहिए। उन्होंने विकास में समान भागीदारी पर जोर दिया। अंसारी ने पसमांदा समाज को मेहनतकश और वंचितों की आवाज बताया। सरकार की प्राथमिकता है कि इस समाज का कोई व्यक्ति शिक्षा, सम्मान, रोजगार और विकास के समान अवसरों से वंचित न रहे। इसके लिए शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में ठोस प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शाहिद अख्तर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, पसमांदा मुस्लिम अध्ययन समिति महाराष्ट्र के अध्यक्ष इदरीश मुल्तानी और अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें