फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मायके वालों ने विवाहिता के शव को पति के दरवाजे दफनाया

Mon, 18 Sep 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के निगोहां गांव में घर के दरवाजे पर पुलिस के साम
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस, घटना को अंजाम देकर चले गए लोग
विज्ञापन




दहेज प्रकरण में पति समेत कई पर दर्ज हुआ हत्या का केस



संवाद न्यूज एलेंसी


ऊंचाहार (रायबरेली)। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या से आक्रोशित मायके वालों ने शव को पति के दरवाजे पर ही दफन कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक शव दफन कर मायके वाले भाग निकले। पुलिस ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की बात कह रही है।



प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के दखवापुर से निवासी जोखू पटेल की बेटी अंतिमा (22) की शादी कोतवाली क्षेत्र के निगोहा गांव में हुई थी। शनिवार की रात उसका शव फांसी पर लटकता मिला था। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उसकी हत्या का आरोप लगाया था। उसके भाई चंद्रकेश की तहरीर पर पुलिस ने पति संतोष कुमार, सास सुनीता, जेठ दीपू, जेठानी मालती व देवर मुकेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर बाद उसके मायके से लगभग 200 लोग वहां पहुंचे और विवाहिता के शव को उसके पति के दरवाजे पर ही दफन कर दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद सीओ अरुण कुमार नौहवार व कोतवाल आदर्श कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन मायके वाले भाग निकले। सीओ ने बताया कि मायके वालों ने शव को घर के दरवाजे पर दफन किया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें