लखनऊ। ऑस्कर योग साईं की ओर से हीवेट रोड, शिवाजी मार्ग किनारे चल रहे गणेशोत्सव के नौवें दिन बृहस्पतिवार को मनमोहक नजारा देखने को मिला। बप्पा के गीतों पर झूमते भक्त और ज्योति की रोशनी से जगमगाता पंडाल हर किसी को आकर्षित कर रहा था। आरती के बाद रुद्राभिषेक हुआ। इस दौरान सुषमा गौड़, दिव्या, दिव्यांश शुक्ला, ननकू, ओम प्रजापति, शोभा शुक्ला समेत अन्य भक्तगण मौजूद रहे।