सनातन महापरिषद के पदाधिकारियों ने डॉ. धीमान से की मुलाकात
लखनऊ। सनातन महापरिषद भारत के पदाधिकारियों ने एसजीपीजीआई के निदेशक पद्मश्री डॉ. आरके धीमान से मुलाकात कर एम्स पटना का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. धीमान ने सनातन महापरिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीएम पांडेय से चिकित्सा क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर आनंद सक्सेना जयदेव और विनोद राय भी उपस्थित रहे।