समाचार पत्र वितरक सेवा समिति ने लगाया शिविर
लखनऊ। लखनऊ समस्त डिपो समाचार पत्र वितरक सेवा समिति की ओर से शनिवार को श्री हनुमत जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सराय माली खां चौपटिया रोड पर निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इसका उददेश्य ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ कार्ड और ई-पैन कार्ड बनवाना था। चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा और सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल प्रदीप की ओर से लगाए गए शिविर में हनुमान जी का पूजन आचार्य राजेश शुक्ल ने किया। मुख्य अतिथि पार्षद सीबी सिंह के अलावा सुनील शुक्ला, मनीष रस्तोगी पार्षद, अंकुर दीक्षित, अरुण रस्तोगी, रिद्धि किशोर गौड़, मनोज तिवारी, राजेंद्र शर्मा, संकेत मिश्रा, अभय रस्तोगी, मो. असद कुरैशी, मो. ज़ैद, दिनेश चंद्र कश्यप और सुनील कश्यप आदि मौजूद रहे।