फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डुप्लीकेट चाबी बनाकर पड़ोसी ने की थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के आजाद नगर में दो दिन बंद मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की अंगूठी व नकदी बरामद की है। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि गली नंबर सात में रहने वाली किरायेदार पूजा के घर से चोरी हुए थे। उसने पड़ोसी किरायेदार मो. इस्लाम मूल निवासी मुन्ना पुरवा बाबा गली थाना बजरिया जनपद कानपुर और उसकी पत्नी तराना पर शक जताते हुए केस दर्ज कराया था। इस्लाम को पुलिस ने मंगलवार सुबह बारावीरवा चौराहे से पकड़ा। पूछताछ में बताया कि उसने पूजा से मेलजोल बढ़ाया और फिर उसके घर की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली। जब वह परिवार के साथ मायके चली गई तो उसने मौका पाकर घर से कीमती गहने और नकदी चोरी की और मूल निवास भाग गया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार तराना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें