स्ट्राइव इंडिया की ओर से मंगलवार को मध्य कमान मुख्यालय में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 : सबक, रणनीति और प
लखनऊ। स्ट्राइव इंडिया की ओर से मंगलवार को मध्य कमान मुख्यालय में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 : सबक, रणनीति और पूर्वानुमान विषय पर व्याख्यान हुआ। इसमें ऑपरेशन सिंदूर में मिली सीख को अपनाने पर जोर दिया गया। पश्चिमी कमान के पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत के विकसित हो रहे संयुक्त युद्ध सिद्धांत की पुष्टि करता है। भविष्य के युद्ध ड्रोन, साइबर ऑपरेशन और हाइपरसोनिक हथियारों जैसी प्रौद्योगिकी से प्रभावित होंगे। सशस्त्र बलों को प्रौद्याेगिकी समावेशन, आत्मसात और अनुकूलन पर जोर दिया। मध्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता ने सार्थक चर्चा के लिए स्ट्राइव इंडिया की सराहना की।