फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लखनऊ विकास प्राधिकरण का बदलेगा नाम, बाराबंकी के तीन ब्लॉक भी होंगे शामिल

Fri, 19 Aug 2022 11:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बाराबंकी जिले के तीन ब्लॉक और एक नगर पालिका परिषद निंदूरा, देवा, बंकी विकासखंड को लखनऊ विकास प्राधिकरण में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। एलडीए का दायरा 1051 वर्ग किमी से 3091 वर्ग किमी विस्तारित होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने लखनऊ विकास प्राधिकरण का नाम बदलने का फैसला किया है। इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण का सीमा विस्तार भी किया जाएगा। सीमा विस्तार के बाद नाम बदलकर लखनऊ महानगर विकास प्राधिकरण होगा। बाराबंकी जिले के तीन ब्लॉक और एक नगर पालिका परिषद निंदूरा, देवा, बंकी विकासखंड को लखनऊ विकास प्राधिकरण में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। एलडीए का दायरा 1051 वर्ग किमी से 3091 वर्ग किमी विस्तारित होगा। अनियोजित विकास रोकने के लिए एलडीए का सीमा विस्तार किया जाएगा। सड़कों की चौड़ाई निश्चित होगी। बिना नक्शा पास कराए नहीं बन सकेंगे। मकान जमीन का भूउपयोग भी निर्धारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें