लखनऊ। नगर निगम ने मंगलवार को विरोध के बीच कई इलाकों में सड़क की पटरी से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान जुर्माना भी वसूला गया और सामान भी जब्त किया गया।
नगर निगम जोन सात की टीम ने विकासनगर में गुलाचीन मंदिर से अरावली मार्ग पर पुलिस चौकी तक अभियान चलाया। जोन छह की टीम ने कन्हैया माधवपुर द्वितीय व बालागंज वार्ड के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाया और सामान जब्त किया। जोन चार की टीम ने निशातगंज मेट्रो पुल से बादशाह नगर मेट्रो पुल तक अभियान चलाया। अभियान के दौरान 100 से अधिक कब्जे हटाए गए।