नगर निगम ने चार लाभार्थियों दिए ऋण मंजूरी पत्र।
लखनऊ। पटरी दुकानदारों को रोजगार के लिए ऋण देने वाली योजना के दूसरे फेज में अब क्रेडिट कार्ड भी दुकानदारों को दिए जाएंगे। इसका शुभारंभ शुक्रवार को केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। राजधानी में महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार व अन्य अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये देखा। इस मौके पर नगर निगम में चार लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इनमें फास्टफूड का ठेला लगाने वाले दिलीप कुमार, हिमांशू और फल-सब्जी का ठेला लगाने वाले दुकानदार अभिनव और शिवा शमिल हैं। इनको 15 से 50 हजार तक ऋण दिया गया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि पीएम 2.0 योजना में उन पटरी दुकानदारों को क्रेडिट कार्ड बैंकों के जरिये दिए जाने हैं जो जो पहले मिले रोजगार ऋण को अदा कर चुके हैं।