फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनपथ मार्केट के व्यापारियों को महापौर ने बांटी योगी की पाती

विज्ञापन
व्यापारियों को महापौर ने बांटी योगी की पाती।
विज्ञापन
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने हजरतगंज के दुकानदारों को सीएम योगी की पाती बांटी और किसी भी व्यक्ति को नौकरी पर रखने से पहले पूरी जानकारी जुटाने को कहा। जनपथ मार्केट में दुकानदारों व व्यापारियों के बीच पहुंचीं महापौर ने कहा कि इस पाती में घुसपैठियों को निष्कासित करने का जिक्र है। इसलिए घरेलू या व्यवसाय से जुड़े किसी भी काम के लिए किसी को नियुक्त करने से पहले उसकी पहचान का सत्यापन जरूर करें। व्यापारियों ने महापौर से विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर जानकारी भी ली। महापौर ने आश्वस्त किया कि नगर निगम और प्रशासन नागरिक सुरक्षा के लिए हर कदम उठाने को प्रतिबद्ध है। इस मौके पर हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पंजाबी, लखनऊ सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजन रस्तोगी, पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी पम्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें