महापौर सुषमा खर्कवाल ने छठ पूजा घाटों का किया निरीक्षण।
लखनऊ। छठ पूजा के मद्देनजर घाटों का महापौर व नगर आयुक्त ने अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गंदगी मिली। नगर आयुक्त गौरव कुमार को कुड़ियाघाट के पास नदी में जलकुंभी दिखी। मेहंदी घाट पर आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा-कचरा जमा था। सफाई संतोषजनक नहीं थी। संबंधित अधिकारी व सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई। चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि शाम तक सफाई का काम पूरा किया जाए। दूसरी ओर महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी कई छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया और प्रकाश की व्यवस्था को और बढ़ाने के निर्देश दिए।