धूमधाम से मनाया तुलसीजी और भगवान शालिग्राम का विवाह
लखनऊ। देव उत्थान एकादशी पर शनिवार को राजेंद्रनगर सि्थत दुर्गाजी मंदिर में तुलसीजी और भगवान शालिग्राम का विवाह धूमधाम से मनाया गया। दुर्गाजी मंदिर से बरात चलकर शाम पांच बजे राधाकृष्ण मंदिर ऐशबाग पहुंची। इसके बाद वापस दुर्गाजी मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। शनिवार शाम ढोल-नगाड़ों के साथ 108 साधुओं की बरात निकाली गई। जो ऐशबाग रामलीला ग्राउंड, रामनगर, तिलकनगर, कुंडरी होते हुए शास्त्रीनगर स्थित श्रीदुर्गाजी मंदिर पहुंची। मुख्य यजमान अजय गुप्ता, ताराचंद अग्रवाल, राम नरेश मिश्र, पवन अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, रामकिशन जयसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।