फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शतिर किस्म का है मुख्य आरोपी धर्मेंद्र

Mon, 21 Oct 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को ऊंचाहार हत्याकांड का आरोपी धर्मेंद्र।
विज्ञापन
रायबरेली। सराफा कारोबारी शोभित कौशल की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता धर्मेद्र बड़ा ही शातिर दिमाग का है। पूछताछ में उसने बताया कि हत्या करने के बाद दुकान में वह अकेले ही जेवर लूटने पहुुंचा था। उसने खुद की पहचान छिपाने के लिए कपड़े भी बदल लिए थे। मृतक कारोबारी के पिता के मौके पर पहुंचने और बाद में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में धर्मेंद्र की तस्वीर कैद होने के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मेंद्र दुकान से जेवरात लूटने पहुंचा तो उसने सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। यही नहीं उसने सीसीटीवी कैमरे के तार तोड़ने की भी कोशिश की थी। जब वह दुकान पर जेवरात लूट रहा था तो मृतक कारोबारी का पिता राकेश पहुंच गए थे। बाद में पुलिस ने धर्मेंद्र को पकड़ा तो पूरे घटनाक्रम का सच सामने आ गया।

प्रेम-प्रसंग का राग अलाप पुलिस को करता रहा गुमराह
आरोपी धर्मेंद्र से पूछताछ शुरू की गई तो वह पुलिस को गुुमराह करता रहा। उसने पुलिस को बताया कि मृतक कारोबारी का क्षेत्र की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज के रहने वाले अरविंद नामक व्यक्ति ने शोभित की हत्या की है। पुलिस भी प्रेम-प्रसंग के चलते ही कारोबारी की हत्या की वजह मानने लगी। हालांकिं पुलिस ने जब दूसरे आरोपी गुलाब से कड़ाई से पूछताछ की तो असल वजह सामने आई।
विज्ञापन


गुलाब के खिलाफ जारी हो चुका है वारंट
पुलिस की मानें तो कारोबारी की हत्या में शामिल आरोपी गुलाब शातिर किस्म का चोर है। उसके खिलाफ कई चोरी के मुकदमे भी दर्ज हैं। पूछताछ मेंं उसने बताया कि चोरी के मामले में कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंंट भी जारी किया था। इसपर उसे पैसों की जरूरत थी, ताकि वह किसी तरह बच सके। इसी वजह से वह धर्मेंद्र की बात मान गया और कारोबारी की हत्या में शामिल हो गया। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि गुलाब के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें