फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्विज में महानदी टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर एक क्विज का आयोजन किया। इसका विषय था स्वतंत्रता से गणराज्य तक : भारत का स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान। लोक प्रशासन विभाग की अध्यक्ष वैशाली सक्सेना और विशिष्ट अतिथि एम. प्रियदर्शिनी की मौजूदगी में विभिन्न विभागों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों को चार टीमों कृष्णा, कावेरी, गोदावरी और महानदी ने प्रतिभाग किया। विभिन्न चरणों में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, संविधान, लोकतंत्र और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। महानदी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोक प्रशासन विभाग की भाषण एवं वाद-विवाद समिति में चेतना सिंह, गजेंद्र, अभिषेक, राज, रुचिर, श्रेया और अनुष्का शामिल रहे। चेतना सिंह श्रेया और राज ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें