फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: थाने में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

Sat, 02 Mar 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की जिद पर परिजनों को मानना पड़ा। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिस की देखरेख में प्रेमी युगल ने सात फेरे लिए।
विज्ञापन

ग्राम रेवरी सैदपुर गांव के युवक का भदोखर क्षेत्र की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते दिनों युवती बिना बताए घर से चली गई थी। इस पर पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस युवक-युवती को खोजकर थाने ले आई। थाने में युवती ने खुद को बालिग बताने के साथ युवक के साथ शादी करने की जिद की। मौके पर मौजूद दोनों के परिजनों और कुछ संभ्रांत लोगों के विचार विमर्श के बाद प्रेमी युगल की शादी तय की गई।
विज्ञापन

इसके बाद थाना परिसर में बने शिव मंदिर में दोनों का विवाह हुआ। इस मौके पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें