लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमतीनगर-बादशाहनगर रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित जुगाैली क्राॅसिंग पर मरम्मत कार्य होना है। इसके चलते मंगलवार से 30 नवंबर तक सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक क्राॅसिंग बंद रहेगी। इससे यातायात बाधित होगा। जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि गोमतीनगर से बादशाहनगर के बीच किमी 768/24-26 पर समपार संख्या 03 एमएल स्पेशल (जुगौली क्राॅसिंग) पर मरम्मत कार्य होना है। यह क्राॅसिंग नेहरू एन्क्लेव, राममनोहर लोहिया पार्क रोड को इंदिरानगर, अयोध्या रोड से जोड़ती है। इस क्राॅसिंग पर मशीन द्वारा डाउनलाइन में कम्प्लीट ट्रैक रिन्यूवल (सीटीआर) कार्य होना है। इसके चलते 11 घंटे क्राॅसिंग पर यातायात व्यवस्था बाधित रहेगी।