फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सलोन-लखनऊ के बीच सफर होगा सुहाना, चलेंगी दो बसें

Thu, 13 Jul 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के सलोन तहसील मुख्यालय से लखनऊ के बीच सफर सुहाना हो गया है। अब तक लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। परिवहन निगम ने सलोन से दो बसों का संचालन शुरू कराया है। पहली बस सुबह सात बजे और दूसरी सुबह साढ़े आठ बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। यात्री को सलोन से लखनऊ पहुंचने में 173 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

जिले के सलोन मुख्यालय से अब तक लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। प्रतापगढ़ से आने वाली बसों से जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद यात्रियों को लखनऊ जाना पड़ता था। बसों की संख्या भी कम होने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों से शहर आने के बाद लखनऊ पहुंचने की सुविधा मिल पाती थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र के सलोन मुख्यालय से दो बसों का संचालन शुरू कराया गया है। दोनों बसें सुबह लखनऊ के लिए चलेंगी। सलोन से लखनऊ के बीच का 173 रुपये किराया रखा गया है।
सलोन से लखनऊ के बीच चलने वाली बस रोजाना सुबह शहर स्थित बस स्टेशन से सलोन जाएगी। पहली बस सुबह छह बजे सलोन के लिए निकलेगी। करीब आधे घंटे में सलोन पहुंचने के बाद बस सुबह सात बजे लखनऊ के लिए जाएगी। दूसरी बस सुबह सात बजे बस स्टेशन से सलोन पहुंचने के बाद साढ़े आठ बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिल गई है, क्योंकि अब तक सीधी बस सेवा न मिलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें