लखनऊ। लविवि के शिक्षा शास्त्र विभाग की प्रो. किरण लता डंगवाल का चयन यूनेस्को के प्रतिष्ठित ऑनलाइन व्याख्यान के लिए हुआ है। वह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम ऑनलाइन ओपन एजुकेशन फॉर अ बेटर वर्ल्ड को संबोधित करेंगी। यह वैश्विक पहल ओपन एजुकेशन और अभिनव शिक्षण संस्थानों में उत्कृष्ट योगदान देगी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने प्रो. किरण को शुभकामनाएं दी हैं।