फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी की हत्या के आरोपी के घर की कुर्की हुई

Mon, 15 Sep 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी के घर की कुर्की करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा क्षेत्र में करीब पांच माह पहले गर्भवती महिला की हत्या के मामले में भागे चल रहे आरोपी संदीप के कोर्ट में अब तक पेश न होने पर बंथरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रविवार को उसके घर कुर्की की। बंथरा के मवई पड़ियाना ग्राम प्रधान सीमा रानी बीती चार अप्रैल को पति राम प्रकाश के साथ सरोजनीनगर स्थित गौरी बाजार गई थीं, तभी उनके बेटे संदीप रावत ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी मीरा की दुपट्टे से गला कसने के साथ मुंह कूंचकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से मुख्य आरोपी मृतका का पति के खिलाफ कई बार न्यायालय से नोटिस और वारंट भेजा गया, लेकिन वह पेश नहीं हुआ।

आरोपी के घर की कुर्की करते पुलिसकर्मी।

आरोपी के घर की कुर्की करते पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें