इबोला वायरस के खौफ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग से लेकर एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विदेशों से आने वाली फ्लाइट के हर यात्री की जांच के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम हवाई अड्डे पर तैनात की जाएगी।
किसी भी यात्री में इबोला वायरस के लक्षण दिखने के बाद वहां तैनात एम्बुलेंस से लोकबंधु अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
अफ्रीकी देशों में फैले इबोला वायरस के बाद लखनऊ में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है।
मंगलवार को सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव और एयरपोर्ट के निदेशक सुरेश होता के बीच बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है।
एयरपोर्ट पर एक एम्बुलेंस भी लगाई जाएगी जिस भी यात्री में इबोला वायरस के लक्षण मिलेंगे। उसे सतर्कता के आधार पर आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा।
अस्पताल में इसके लिए छह बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। सर्दी बुखार और सामान्य संक्रामक रोगों को इबोला वायरस का इफैक्ट नहीं समझे।
इबोला वायरस की गंभीरता को देखते हुए हाई अलर्ट किया गया है, जिससे इबोला का संक्रमण राजधानी लखनऊ नहीं पहुंच सके।