फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रधानों तक पहुंची फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच की आंच

Fri, 02 Aug 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच की आंच प्रधानों तक भी पहुंच गई है। जांच टीम संबंधित ग्राम प्रधानों से भी पूछताछ कर रही है। उनके लिए यह फर्जीवाड़ा गले की फांस बनती जा रही है। प्रधानों को भी समझ में नहीं आ रहा है कि गांवों में आबादी से अधिक प्रमाणपत्र कैसे बन गए।
विज्ञापन

सलोन के नुरुद्दीनपुर, सिरसिरा, लहुरेपुर, गढ़ी इस्लामनगर, गोपालपुर में करीब 19 हजार फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच का मामला गर्म है। मामले में वीडीओ विजय बहादुर और सीएचसी संचालक जीशान समेत चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। एटीएस भी जांच कर रही है। प्रशासनिक स्तर पर भी रिपोर्ट तैयार हो रही है। रैंडम जांच भी कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। वहीं उच्चाधिकारी भी बराबर फीडबैक ले रहे हैं। जांच का दायरा बढ़ाया गया है और ग्राम प्रधानों से भी जानकारी ली जा रही है, जिससे वे असहज हैं।
नुरुद्दीनपुर गांव की आबादी छह से सात हजार के बीच है और इसी गांव में सबसे अधिक 10 हजार के अधिक प्रमाणपत्र बनाए गए हैं। इस बीच प्रधान भी टीम बनाकर घर-घर सर्वे करा रहे हैं। उनका कहना है कि इसमें समय लगेगा, लेकिन असलियत सामने आनी जरूरी है। पुलिस भी जांच में प्रधानों का सहयोग ले रही है।
विज्ञापन



हरचंदपुर, सरेनी, रायबरेली व प्रतापगढ़ के लोगों के भी नाम
सूत्रों के अनुसार फर्जी प्रमाणपत्रों में हरचंदपुर, सरेनी, रायबरेली, प्रतापगढ़ के लोगों के भी नाम हैं। ऐसे में पता लगाया जा रहा है कि आखिर उनके नाम पर कैसे प्रमाणपत्र बना दिए गए।

फिर से होगी रैंडम जांच
फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच रिपोर्ट डीएम के पास पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार शासन तक रिपोर्ट भेजने से पहले प्रशासनिक स्तर पर इसकी फिर से रैंडम जांच कराई जा रही है, ताकि कहीं कोई चूक न हो। भाजपा नेता लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसे में जांच रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें