राज्यपाल ने 145 बालिकाओं को कराया वाटर पार्क का भ्रमण
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को पारा के सिंधी खेड़ा स्थित राजकीय बालिका गृह की 145 बालिकाओं को कानपुर रोड, उन्नाव स्थित एक वाटर पार्क का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और हर अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने बालिकाओं से भ्रमण के अनुभव लिखने को कहा। उन्होंने बताया कि इन अनुभवों को संकलित कर पुस्तक का रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ''नंदी'', राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता, उन्नाव के जिलाधिकारी धनश्याम मीना, संस्थान के निदेशक पंकज अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।