राज्यपाल ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को जन भवन आदर्श माध्यमिक विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रार्थना सभा में साझा किया जाए और उनके मेडल प्रदर्शित किए जाएं। जनपद स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में कक्षा-6 की अंशिका ने 1000 मीटर में प्रथम और 500 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-6 के आलोक और कार्तिक, तथा कक्षा-7 के अनमोल ने 500 मीटर में तृतीय स्थान हासिल किया। राज्यपाल ने स्केटिंग का बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उनकी प्रेरणा से विद्यालय में भाषण, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। भाषण में साक्षी ठाकुर और रोशन मिश्रा को सम्मानित किया गया। चित्रकला में साक्षी ठाकुर और पारुल सिंह ने प्रथम, जबकि समृद्धि और सिया जायसवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में गीता ने प्रथम और ईशा ने द्वितीय स्थान जीता। राज्यपाल ने विद्यालय में एक विशेष डिस्प्ले बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया, जिस पर विद्यार्थियों की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी।