फगुनाहट कवि सम्मेलन में किया हिंदी की महिमा का गुणगान
लखनऊ। हरजतगंज स्थित होटल में सोमवार को हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज एवं साहित्यिक संस्था लोकायतन के संयुक्त तत्वावधान में फगुनाहट कवि सम्मेलन हुआ। डॉ. मालविका हरिओम ने हिंदी की महिमा का गुणगान करते हुए पढ़ा, हिंदी का परचम हमको लहराना है, दुनिया-भर में इसकी अलख जगाना है, इसको जन-जन के मन तक पहुंचाना है, सब भाषाओं का सरताज बनाना है। पंकज प्रसून ने समकालीन तकनीक और नई पीढ़ी पर व्यंग्य किया। शाहबाज तालिब, फैज खुमार बाराबंकवी ने गजल की बारीकियों को रेखांकित किया। इस अवसर पर आदर्श श्रीवास्तव, मुकेश मानक, पवन आगरी, डॉ. वंदना शुक्ला सहित अनेक कवियों ने काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान रहे।
फगुनाहट कवि सम्मेलन में किया हिंदी की महिमा का गुणगान