फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती ने फंदा लगाकर दी जान, कारण स्पष्ट नहीं

Fri, 01 May 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
निगोहां। शेरपुर लवल गांव निवासी शालू रावत (18) ने बृहस्पतिवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। एसओ अनुज तिवारी ने बताया कि शालू ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के सामने बने दूसरे मकान के पीछे वाले कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। दूसरे मकान पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। अंदर झांकने पर शालू का शव फंदे से लटका दिखा। छोटे भाई ने छत के रास्ते कमरे में जाकर दरवाजा खोला। परिजनों ने शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। एसओ का कहना है कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवती के पास मोबाइल था, जिसे छोटे भाई ने ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें