फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती ने फंदा लगाकर दी जान, कारण स्पष्ट नहीं

Thu, 29 Jan 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। नीलमथा निवासी सिमरन कुमारी (19) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सिमरन की मां वंदना ने बताया कि वह निजी स्कूल में आया का काम करती हैं। मंगलवार शाम वह ड्यूटी से घर लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ने पर बेटी पंखे से लटकी मिली। सिमरन को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिमरन के पिता संजय आठ साल पहले दिल्ली गए थे और तब से लापता हैं। सिमरन के मामा अरुण के अनुसार, भांजी निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी। बीते डेढ़ महीने पहले बीमारी के चलते उसने नौकरी छोड़ दी थी। उसकी शादी की बात चल रही थी। एसओ कैंट गुरप्रीत कौर ने बताया कि सिमरन ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें