लखनऊ। मोहनलालगंज के गदियाना गांव निवासी अनुष्का (18) ने सोमवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। अनुष्का के भाई रंजीत के अनुसार, बहन ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और घर में रहती थी। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चली गई। मंगलवार सुबह छह बजे उनकी पत्नी सुरेखा उठीं तो अनुष्का को टिनशेड के नीचे बांस से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। गांव में चर्चा है कि अनुष्का ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की है। परिवार में पिता श्रमिक सहदेव, मां धनराजा, दो भाई और एक बहन हैं।