लखनऊ। जानकीपुरम गार्डन में झोपड़ी में रहने वाली फूल केसरी (18) ने शनिवार को दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि सीतापुर के महमूदाबाद की फुल केसरी जानकीपुरम गार्डन में अपने फूफा राजमिस्त्री सुरेश व बुआ सीता के साथ रहती थी। सुरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव गए थे। घर पर उसकी सास चमेली व फूल केसरी मौजूद थी। शनिवार दोपहर उसे सास ने फूल केसरी के खुदकुशी की सूचना दी। जानकीपुरम पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। (संवाद)