लखनऊ। राजभवन के द्वार भव्य बनाए जाएंगे। इसके लिए द्वार संख्या एक व दो को बदलने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। इसके लिए द्वार पर प्रदर्शनी के तौर पर लगी तोप भी हटा दी गई है। लोक निर्माण विभाग को काम पूरा करने में दो महीने से अधिक का समय लगेगा।
अभियंता उमाकांत पांडे ने बताया कि नए द्वार की डिजाइन तैयार है। ये मौजूदा गेट की लंबाई से कई गुना बड़े होंगे, पर चौड़ाई नहीं बढ़ाई जाएगी। यहां रखीं तोपों को गेट के अंदर प्लेटफॉर्म बनाकर रख दिया गया है। काम पूरा होने पर इन्हें पहले की तरह ही रख दिया जाएगा। गेट पर राजभवन लिखने के साथ फसाड लाइटिंग की जाएगी। इससे यह रात में सुंदर दिखेगा।