फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य में युवा कंधों पर होगा देश का भविष्य : ब्रजेश पाठक

Tue, 13 Jan 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीबीएयू में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
विज्ञापन
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत का इतिहास बहुत ही स्वर्णिम रहा है। यदि हम अपनी संस्कृति पर विचार करें तो पाएंगे कि भारत ने विश्व को हर क्षेत्र में जरूरी योगदान दिया है। जिस तरह से स्वामी विवेकानंद भी मानते थे कि भविष्य में युवाओं के कंधे पर देश का भविष्य होगा। उसी प्रकार युवाओं को भी एक निर्धारित लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मौका था सोमवार को बीबीएयू में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का। विवि के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। इससे पहले विवि में बीबीएयू में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन हुआ जिसे उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाई।

बीबीएयू में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम

बीबीएयू में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें