फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जालसाज ने 1.50 लाख रुपये ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग के सुजानपुरा निवासी सिंदूरी ने शातिरों पर उनसे 1.50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर कराई है। सिंदूरी के मुताबिक उनके परिचित सिद्धार्थ जोशी दुबई में रहते है। 14 जनवरी को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले खुद को सिद्धार्थ का दोस्त बताया। उसने कहा कि सिद्धार्थ ने आपके खाते में उसके पांच लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं, जो 24 घंटे में आ जाएंगे। फिर ठग ने कॉल काट दी। कुछ देर बात ठग का मेसेज आया। इसमें उसने डेढ़ लाख रुपये मांगे, जो पीड़िता ने दे दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर सुभाष सरोज ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें