लखनऊ। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने डीएम के निर्देश पर शहर के अलग-अलग जगहों पर फलों की रेहड़ी की जांच की। वेज व नॉनवेज बिरयानी के नमूने भी लिए। टीम ने सबसे पहले डालीगंज पुल पर फल और सब्जी विक्रेताओं की जांच की। सड़े-गले फल व सब्जियां न बेचने के लिए निर्देशित किया। चारबाग बस स्टैंड पर फूड सेफ्टी कनेक्ट फीडबैक साइनेज लगाए और उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। गोमतीनगर से चिकन बिरयानी का सैंपल लिया। बालागंज चौराहे पर मोबाइल वैन से ही खाद्य पदार्थों की टेस्टिंग की। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर वेज बिरयानी का सैंपल लिया। -लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खाद्य सुरक्षा के संदेश के साइनेज लगवाए।