फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहली, आठ नवंबर को चलेगी गोरखपुर बांद्रा स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा से एक, आठ नवंबर और गोरखपुर से लखनऊ होकर बांद्रा के लिए दो व नौ नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन 09083 स्पेशल बांद्रा से एक एवं आठ नवंबर को सुबह 4:30 बजे चलकर बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर होकर अगली दोपहर ऐशबाग दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा, बस्ती के रास्ते ट्रेन शाम 7: 30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09084 दो व नौ नवंबर को गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलकर ऐशबाग अगली सुबह 4:25 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर बांद्रा अगले दिन दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें