फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआई हैकाथॉन और फिल्म स्क्रीनिंग के साथ हुआ फिल्म फेस्टिवल का समापन

विज्ञापन
लखनऊ फिल्म फेस्टिवल में मौजूद लोग
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ फिल्म फेस्टिवल सीजन 4 और इमैजिनेरियम 2026 का दूसरा दिन एआई आधारित फिल्म निर्माण, फिल्मों की स्क्रीनिंग और एआई हैकाथॉन के साथ संपन्न हुआ। गोमतीनगर के एक मॉल में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को पहले सत्र में एआई और एनिमेशन आधारित लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। इसके बाद राजेश भाटिया और भरत अरोड़ा ने एआई: द न्यू कैनवस विषय पर मास्टरक्लास की और एआई हैकाथॉन में तैयार फिल्मों का प्रदर्शन किया। फिल्म फेस्टिवल और इमैजिनेरियम की निदेशक रेणुका टंडन ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समृद्ध मीडिया एवं मनोरंजन इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है। महोत्सव के पुरस्कार समारोह में विजेताओं, सहयोगी संस्थानों के अलावा आयोजन में निरंतर योगदान के लिए विभा अग्रवाल, रचना टंडन, नमिता गुप्ता और संगीता बनर्जी को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौतम गुप्ता, अतिरिक्त महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के साथ एनिमेशन फिल्म निर्माता वैभव कुमारेश, एपीएआर गेम्स के सीईओ एवं सह संस्थापक हुजैफा अरब और गेम डेवलपर लक्ष्मी खानोलकर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें