मदद पाकर अक्षम बच्चों के चेहरे खिले
लखनऊ। नाविका नितिन फाउंडेशन की ओर से शनिवार को जानकीपुरम स्थित नीता बहादुर दृष्टि संस्थान में 265 शारीरिक एवं मानसिक रूप से अक्षम बच्चों की मदद की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि संस्थान में दवाइयां, कपड़े, जूते, चप्पल, चादर, डिटोल, खाना, केक, मिठाई आदि का वितरण किया गया। इससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई। इस मौके पर नाविका नितिन, मंजू मल्होत्रा, अंजलि अनुपम, राधिका, रामगोपाल सिंह, पिंकी, नंदिनी, शालू आदि मौजूद रहे।