लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल की आईसीयू का विस्तार पांच माह बाद भी अटका है। ऐसे में गंभीर मरीजों को निजी अस्पताल जाना पड़ रहा है। अभी चार बेड का आईसीयू चल रहा है, जो मरीजाें के लिए नाकाफी है। अफसरों का कहना है कि 14 अप्रैल को हुए अग्निकांड के बाद नुकसान बाद एस्टीमेट बनाकर महानिदेशालय को भेजा गया था, जहां से फाइल शासन काे भेजी गई थी। बजट न मिलने से अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर के मुताबिक, आईसीयू की क्षमता बढ़ाकर की जानी है। बजट इसी हफ्ते मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद कार्यदायी संस्था जरिये काम शुरू कर दिया जाएगा।