फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शायरी और मुशायरे से शाम हुई रौशन

Mon, 04 Aug 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एक साथ फाउंडेशन की ओर से गोमतीनगर सि्थत होटल में कवि सम्मेलन, मुशायरा व सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन
लखनऊ। एक साथ फाउंडेशन की ओर से गोमतीनगर सि्थत होटल में कवि सम्मेलन, मुशायरा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिस घर में दो पीढ़ी जी देश के लिए मैं उसी खून से पैदा हुआ इंकलाब हूं...,हम मुकम्मल ना कर सके जिसको ढाई अक्षर की वो कहानी थी जैसी रचनाएं प्रस्तुत की गईं। कवि सिद्धार्थ श्रीवास्तव और नमिता नमन ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मोईन अल्वी खैराबादी, आसिम पौरजादा और तारा इकबाल ने शाम को शायरी से समा बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस प्रदीप गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में आईपीएस आलोक श्रीवास्तव व कवि गीतकार आलोक श्रीवास्तव पहुंचे। मौके पर दीपक वाधवा, ऋतुराज सिंह, नवाज मसूद अब्दुल्ला, आनंद शेखर सिंह, दिनेश सहगल संदीप आहूजा, प्रो. विभा अग्निहोत्री, डॉ. श्वेता अजल नवल कांत सिन्हा, ज्योत्सना श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें