फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शीतकालीन अवकाश पर नहीं बंद होगा दवा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद थोक दवा बाजार के व्यापारियों ने शीतकालीन अवकाश स्थगित कर दिया है। इस वर्ष 30 व 31 दिसंबर और एक जनवरी को बाजार नहीं बंद होगा। लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश चंद्र शाह व महामंत्री प्रदीप चंद्र जैन ने बताया कि नववर्ष पर तीन दिन के अवकाश से अमीनाबाद का दवा कारोबार प्रभावित होता है। उधर, ट्रांसपोर्टनगर, आशियाना, आलमबाग, चौक, कैसरबाग, अलीगंज, चिनहट, राजाजीपुरम व अन्य स्थानों पर थोक दुकानें खुली रहती हैं। यहां से पूरे शहर में दवा की सप्लाई होने से अमीनाबाद का व्यापार प्रभावित होता था। ऑनलाइन व्यापार से भी कारोबार पर असर पड़ रहा है। इस कारण अवकाश स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें