फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जीएसटी सहायक आयुक्त के चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 26 Apr 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर में शुक्रवार शाम जीएसटी सहायक आयुक्त के चालक अभिषेक दीक्षित (28) ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी अभिषेक बिजनौर के ओमेक्स सिटी में रहते थे। वह कानपुर में तैनात जीएसटी सहायक आयुक्त कैलाश नाथ पाल के कार चालक थे। शुक्रवार को कैलाश कानपुर में थे और उनका परिवार घर पर था। शाम करीब सात बजे कैलाश नाथ की पत्नी अनुराधा पाल अभिषेक को बुलाने उनके कमरे में गईं। दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर अभिषेक पंखे के हुक से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटके मिले। अभिषेक के घरवालों ने आरोप लगाया कि उसने रायबरेली निवासी दोस्त से कुछ रुपये उधार लिए थे। वह इस बात से काफी परेशान चल रहा था। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें