फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिले की गोशालाओं को दान के भूसे की दरकार

विज्ञापन
गोशाला में बैठे गोवंश।
विज्ञापन
लखनऊ। जिले की गोशालाओं में चारे की कमी को दूर करने के लिए प्रशासन ने अगले छह माह के लिए करीब 25 हजार क्विंटल भूसा दान में लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए अब किसानों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से भूसा दान अभियान चलाकर गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था की जाएगी। जिले की 85 गोशालाओं में 18,354 गोवंश संरक्षित हैं। जिनके लिए सालभर में करीब 2,64,302 क्विंटल भूसे की आवश्यकता होती है। पशुपालन विभाग की ओर से शासन के निर्देशानुसार प्रति पशु 50 रुपये प्रतिमाह की दर से चारे के लिए धनराशि आवंटित की जाती है, लेकिन इसके बावजूद कई बार गोशालाओं में समय पर हरा चारा और भूसा उपलब्ध नहीं हो पाता। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने दान से भूसा प्राप्त करने का अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अगले छह महीने के लिए 25,548 क्विंटल भूसा दान में प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों को प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये जनप्रतिनिधियों और संपन्न किसानों से संपर्क कर गोशालाओं के लिए भूसा दान करने की अपील करेंगे। साथ ही पशुपालन और कृषि विभाग के अधिकारी भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर गोशालाओं में संरक्षित गोवंश के लिए भूसा दान करें, ताकि चारे की कमी से पशुओं को परेशानी न हो।

गोशाला में बैठे गोवंश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें