फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निदेशक ने तिरंगा निर्माण कार्य का निरीक्षण कर सराहा

विज्ञापन
समूह की महिलाओं की ओर बनाए जा रहे तिरंगा का निरीक्षण करते यूपी एसआरएलएम के मिशन निदेशक स्रोत वि
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने मंगलवार को चिनहट की ग्राम पंचायत जुग्गौर और सिकंदरपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बनाए जा रहे तिरंगे के कार्य को देखा। महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। दोनों गांवों में तुलसी मां, छोटे साहब और बजरंगबली स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 1.50 लाख राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कर रही हैं। अब तक लगभग 1.30 लाख तिरंगे बन चुके हैं। मिशन निदेशक ने महिलाओं के समर्पण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर उपायुक्त ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और राज्य मिशन प्रबंधक आचार्य शेखर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें