शबद कीर्तन करते कमलजीत सिंह। स्रोत: आयोजक
लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब यहियागंज में गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व रविवार को मनाया गया। शाम सात बजे धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। श्री दरबार साहब अमृतसर के कमलजीत सिंह ने शबद कीर्तन से संगतों को निहाल किया। रात 11 बजे कीर्तन का समापन हुआ। इस अवसर पर गुरु का लंगर एवं मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी समेत अन्य मौजूद रहे।